जिलाधिकारी खगड़िया श्री नवीन कुमार द्वारा आज खगड़िया, मानसी एवं चौथम प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपस्थित लाभार्थियों एवं आमजनों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले के सभी 07 प्रखंडों में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आमजनों को एक ही स्थान पर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांगजन सुविधाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम सूर्यघर योजना, छात्रवृत्ति, उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित कई अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, e-KYC एवं सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त शिकायतों के त्वरित समाधान, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की विशेष व्यवस्था भी की गई !
#BiharGovernment
#JanKalyanShivir
#SahyogShivir
#PublicService
#GovernmentSchemes
#Dmkhagaria
53 views | Khagaria, Bihar | Jun 17, 2026