निवाई: जिला कलेक्टर के आदेश की पालना में दतवास क्षेत्र में प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण
Niwai, Tonk | Jun 1, 2026 क्षेत्र के गांव दतवास क्षेत्र के ग्राम बंसीपुर से कायम नगर के लिए रास्ता निकालने हेतु अराजी खसरा नंबर सिवाय चक भूमि पर से अतिक्रमण को करीब 18 वर्षों के बाद आज हटाया गया। सोमवार की सुबह करीब 10:00 से ही शाम 5:00 बजे तक मौके पर कार्रवाई जारी रही वही उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ DS P रवि प्रकाश शर्मा,तहसीलदार नरेश गुर्जर, सर्किल थाना पुलिस मौजूद रही।