रतनी फरीदपुर: शकूराबाद CHC से ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी, 15 दिनों से सप्लाई ठप, मरीजों को हो रही है परेशानी
जहानाबाद के शकूराबाद स्थित रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ऑक्सीजन की मुख्य पाइपलाइन चोरी होने के बाद पिछले 15 दिनों से अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद है। आपात स्थिति में मरीजों को छोटे सिलेंडरों के सहारे इलाज दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को चोरी की वजह बताया है।