पटना ग्रामीण: बिहार निर्वाचन आयोग के कार्यालय में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पटना स्थित बिहार निर्वाचन आयोग के कार्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में तीन एसी, 9 पंखा और सर्वर सेट जलकर राख हो गए। राहत की बात है कि जान की हानि नहीं हुई। आग लगने का मुख्य कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।