पटना ग्रामीण: मंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार आए दिन सुबह-सुबह अपने मंत्रियों और अधिकारियों के घर पहुंच जाते हैं। वहीं इसी क्रम में गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास से सीधे अपने मंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव के सरकारी आवास पहुंच गए।