पटना ग्रामीण: राहुल गांधी सिटी सेंटर मॉल में 'फुले' फिल्म देखेंगे, 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ
गुरुवार को दरभंगा में NSUI के 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी दोपहर 2 बजे पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे। जहां वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ 'फुले' मूवी देखेंगे। यह मूवी समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर आधारित है।