पटना ग्रामीण: पटना में भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी
राजधानी पटना में शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन थोड़ी ही देर की बारिश ने पटना नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर की कई सड़कों और गलियों में जलजमाव हो गया,जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में नालों का पानी सड़क पर बहता दिखा,वहीं वाहन चालकों और