रायडीह: इमली के पेड़ से गिरा दूसरी कक्षा का छात्र, सदर अस्पताल रेफर
Raidih, Gumla | Jul 27, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के मेवारी गांव निवासी 8 वर्षीय अजय कोरवा इमली के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अजय के पिता का नाम इंद्र कोरवा है। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अजय अपने एक साथी के साथ गांव के पास स्थित इमली के पेड़ पर चढ़ गया।