रफीगंज: चौबड़ा में पशु बांझपन निवारण शिविर में 125 पशुओं का हुआ इलाज, मुखिया ने कहा- 'पशुपालकों की आय बढ़ाना ही लक्ष्य'
रफीगंज प्रखंड के चौबड़ा पंचायत अंतर्गत चौबड़ा गांव में मंगलवार को सुबह पशु बांझपन निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने फीता काटकर किया। यह शिविर मुखिया संजय कुमार की पहल पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को राहत पहुंचाना और उनकी आय में वृद्धि करना था। शिविर में ऐसे पशुओं का इलाज किया गया जो हीट (गर्मी