राघोगढ़: राघोगढ़ किले पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Raghogarh, Guna | May 29, 2026 राघौगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने 29 मई को अपने गृह निवास राघोगढ़ किले पर लोगों की समस्याएं सुनी। बड़ी संख्या में लोग विधायक के निवास पर अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। कुछ लोगों की समस्याओं का पूर्व मंत्री ने मौके पर समाधान किया, अन्य लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।