बिहारीगंज: किसान कामेश्वर मेहता हत्याकांड: पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के रामपुर रहुआ गांव में किसान कामेश्वर मेहता हत्याकांड मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि देर रात चार-पांच अपराधी घर में घुसे और कामेश्वर मेहता की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है ।