नवाबगंज: बाराबंकी में तीन जामुन के पेड़ काटे गए, शिकायतकर्ता ने बताया सुनियोजित साजिश, वन विभाग ने जांच की बात कही
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में जामुन के पेड़ों के कटान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम बादीपुरवा निवासी मनोज कुमार वर्मा ने इस संबंध में वन विभाग को शिकायत देकर जांच की मांग की है।शिकायत के अनुसार,निजामपुर स्थित बाग में उनकी हिस्सेदारी बताई गई है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि से जामुन के पेड़ों का कटान उनकी जानकारी के बिना किया गया।