टिहरी: टिहरी पुलिस ने हरेला पर्व पर लगाए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हरेला पर्व के अवसर पर टिहरी पुलिस ने पुलिस लाइन चंबा समेत जिले के सभी थाना परिसरों में 200 पौधे लगाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।