#पूर्व_सांसद_रेवती_रमण_सिंह के घर से #समरसेबल चोरी का #खुलासा, 4 #चोर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
प्रयागराज, करछना।
करछना थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के पैतृक आवास से समरसेबल मोटर चोरी के मामले का पुलिस ने तीन दिन बाद खुलासा कर दिया है।
शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी की समरसेबल मोटर के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरेन्द्र भारतीया, गोलू पटेल उर्फ कौवा, विजय उर्फ छोटा निवासी मनु का पुरा और सलमान उर्फ बड़का निवासी बरसवल हैं।
पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल मुख्य आरोपी आशु सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य चोरी की वारदातें कबूल की हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
#prayagrajpolice
Allahabad, Allahabad | Aug 7, 2026