बरहट: नुमर गांव में अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग, कार और बाइक जलकर राख
Barhat, Jamui | Jan 23, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव में बुधवार की मध्य रात एक बजे के लगभग अज्ञात लोगों ने एक घर में आग लगा दिया। जिसमें घर के आगे कार और बाइक पूरी तरह जल गई। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। पीड़ित के बेटा सुशांत सौरव उर्फ चित्तू ने 12 बजे बताया कि उनका परिवार पिछले 6 सालों से बड़े भाई अजय प्रसाद सिंह के साथ जमीन बंटवारे के विवाद उलझा है।