बरहट: कटौना पांडेय टोला में एक महिला के साथ की गई मारपीट, पीड़िता ने थाना में की लिखित शिकायत
Barhat, Jamui | Jan 21, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र कटौना पांडेय टोला निवासी एक महिला के साथ मंगलवार को मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर कटौना पांडेय टोला निवासी दुलारी देवी ने 8 बजे के लगभग बताया कि वह अपने घर में एक कबूतर के बच्चे को पाल रखा था। उनके पड़ोसी ने ईंट-पत्थर से कबूतर के बच्चे को मार डाला। जब इसका विरोध किया तो पड़ोसी मारपीट करने लगा।