बरहट: पतनेश्वर स्थित कियूल नदी पुल पर दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर, एक ट्रक के चालक घायल हुए
Barhat, Jamui | Jan 22, 2025 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के पत्नेशर स्थित किउल नदी पुल पर बुधवार की देर शाम 8 बजे के लगभग एक मिनी ट्रक व ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि मिनी ट्रक का चालक केबिन में फस गया। जबकि 12 चक्का ट्रक का चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि नो इंट्री टूटने के बाद झाझा की ओर से कुर्सी टेबुल लदा मिनी ट्रक जमुई की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।