बरहट: SKS स्टेडियम में पान संघ के 'हम पान हैं' आंदोलन के तहत बरहट समेत विभिन्न प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए
Barhat, Jamui | Jan 19, 2025 अखिल भारतीय पान महासंघ के तत्वाधान में रविवार को SKS स्टेडियम में हांको रथ हम पान हैं, आंदोलन के तहत रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसकी जानकारी पान महासंघ के अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने 9 बजे के लगभग दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में जमुई के अलावा सीमवर्ती जिले से भी बड़ी संख्या में पान समाज के लोग शामिल हुए।