➡️ आमला ब्लाक के ग्राम परसोड़ा निवासी श्री जितेंद्र धानोरे ने बताया कि पहले परिवार को पेयजल के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे काफी समय और मेहनत लगती थी। अब घर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ ही परिवार को साफ पानी मिल रहा है, जिसका स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तक पानी पहुंचने से जीवन आसान हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। और कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
45 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026