कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनी 84 आवेदकों की समस्याएं
________________
खरगोन 04 अगस्त 2026। प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 04 अगस्त को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री वीरेंद्र कुमार कटारे ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 84 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
#JansamparkMP #khargone
Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 4, 2026