प्रतापगढ़: धरौली गांव में विवाद के चलते जेठानी ने अपने पुत्र के साथ देवरानी को पीटकर किया घायल
धरौली निवासी विभा तिवारी का अपने जेठानी से विवाद चल रहा है। विभा तिवारी का आरोप है घर के बगल आम का पेड़ है। जिसमें उनका एवं उनकी जेठानी दोनों का हिस्सा है। उनकी जेठानी अमिता तिवारी ने सूखे आम के पेड़ को ठेकेदार के हाथ 6000 रुपए में बेचा था। जिसमें वह उन्हें हिस्सा नहीं देना चाहती थी। उन्होंने दबाव बनाकर ठेकेदार से अपने हिस्से का 3000 रुपया ले लिया।