गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन के लिए 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
गरीब बच्चों को निजी स्कूल में फ्री में नामांकन कराने का एक और मौका दिया गया है।रजिस्ट्रेशन की नई तिथि घोषित की गई हैं।RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन का तीसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होगा।शिक्षा विभाग के डीपीओ ने मंगलवार की सुबह 11 बजे बताया कि शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ज्ञानदीप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।