मंडला: जिला अस्पताल बना अखाड़ा, दो सांडों के दंगल से मरीजों में दहशत
Mandla, Mandla | Apr 18, 2026 18 अप्रैल शनिवार चार बजे एक मरीज के परिजन मुकेश कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय मंडला की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल परिसर इन दिनों आवारा मवेशियों और श्वानों का अड्डा बन गया है, जिससे मरीजों और परिजनों की जान जोखिम में है। अस्पताल के वाहन स्टैंड के पास दो विशालकाय सांडों के बीच हुए दंगल ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं