शाहपुरा: नर्मदा तट के पास शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, सिवनी टोला में दुकान हटाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर के ग्राम सिवनी टोला में नर्मदा नदी तट के समीप संचालित की जा रही कथित अवैध शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि चरगवां रोड किनारे द्वारा पिछले 15-20 दिनों से अवैध रूप से शराब दुकान संचालित की जा रही है, जबकि शासन की गाइडलाइन के अनुसार नर्मदा नदी के 5 किलोमीटर दायरे में शराब दुकान संचालित