बानसूर: बानसूर कोटपूतली रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bansur, Alwar | May 11, 2026 सोमवार दोपहर कांकरिया बस स्टैंड और टोल टैक्स के बीच तेज रफ्तार कार ने अमरपुरा थनवास निवासी पूर्णमल गुर्जर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर घायल हुए, पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कोटपूतली रेफर कर दिया।