श्योपुर। जिले के बडौदा क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर अर्पित वर्मा ने गुरुवार को दोपहर 02 बजे ग्राम कलमुण्डा की आंगनबाडी केन्द्र पहुंच गए, जहां कार्यकर्ता अवकाश पर थी तो वहीं आंगनबाडी गतिविधियां ठीक तरह से संचालित नही पाये जाने पर सहायिका सुमित्रा बाई का 15 दिवस का वेतन काटने तथा समूह को हटाने के निर्देश महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए