सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई
शहडोल शुक्रवार को लगभग 2:30 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार मे जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई है,बैठक मे कलेक्टर ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना एक जन कल्याणकारी योजना है,जिसका उद्देश्य गरीब श्रमिक जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कम कीमत पर पौष्टिक भोजन करना है।