विदिशा: ग्राम घाटखेड़ी में गजराज सिंह के खेत पर बना हेलीपैड, दूल्हा-दुल्हन को लेकर पहुंचा हेलीकॉप्टर, ₹12 लाख का किराया
ग्राम काकररूआ की दुल्हन आकांक्षा दांगी और ग्राम घाटखेड़ी के राज दांगी के बीच विवाह मंगलवार को संपन्न हुआ था। बुधवार सुबह उनकी बारात हेलीकॉप्टर के रवाना हुई, दोपहर करीब 12 बजे ग्राम घाटखेड़ी मे हेलीकॉप्टर गजराज सिंह के निजी खेत मे बने हेलीपैड पर उतरा, उन्होंने बताया कि बहनोई तोरण सिह की मदद से हेलीकॉप्टर बुक कराया, उसका किराया 12 लाख रू रहा।