पन्ना: 'सिस्टम' की कलम से मेधा का कत्ल? पन्ना की प्राची को अपनों ने ही दिया धोखा!
Panna, Panna | Apr 22, 2026 पन्ना की होनहार बेटी प्राची तिवारी की कहानी ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 10वीं बोर्ड में 91% अंक लाने वाली प्राची आज जश्न के बजाय न्याय की गुहार लगा रही है। आरोप है कि स्कूल के आंतरिक मूल्यांकन में पक्षपात के कारण उसे कम अंक दिए गए, जिससे वह मेरिट लिस्ट से चूक गई। क्या शिक्षकों का 'स्वविवेक' अब व्यक्तिगत रंजिश का हथियार बन रहा है?