महरौनी: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दरोना और नैनवारा के पार्कों में राज्य मंत्री ने साफ-सफाई कर दीप प्रज्ज्वलित किया
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर महरौनी विधानसभा से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने ग्राम नैनवारा एवं दरौना में स्थित अंबेडकर पार्कों की साफ सफाई कर डॉ अंबेडकर की मूर्ति के पास दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्वक ढंग से अंबेडकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।