Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कन्या भोज कार्यक्रम में विवाद, दो पक्षों में मारपीट; कई घायल, वीडियो वायरल चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरा गांव में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, खैरी गांव के कुछ ग्रामीण कन्या खिलाने के लिए ओरा गांव गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने पहाड़ी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और दोनों पक्षों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Manikpur, Chitrakoot | Jul 14, 2026