सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल में तीन दिवसीय नेशनल NQAS असेसमेंट का समापन, टीम का हुआ स्वागत
सिमडेगा सदर अस्पताल में तीन दिवसीय चले नेशनल NQAS असेसमेंट का शनिवार को समापन हुआ ।इस दौरान सभागार में 1:00 बजे कार्यक्रम आयोजित कर आए हुए स्वास्थ्य मंत्रालय भारत की तीन सदस्यों का स्वागत किया गया। बताया गया कि सदर अस्पताल में मानक मूलभूत सुविधाओं का सुव्यवस्थित तरीके से तैयारी की गई है ताकि बेहतर हो सके वही टीम ने सराहना करते हुए कुछ सुधार की बात कही।