भीलवाड़ा: शिव नगर कॉलोनी में 6 महीने से पानी बंद, गुस्साए लोगों ने 100 फीट रोड किया जाम, मटकी फोड़कर किया प्रदर्शन
शहर की शिव नगर कॉलोनी में पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार सुबह क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से पानी की सप्लाई बंद होने और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से नाराज लोगों ने 100 फीट रोड स्थित किरण मार्केट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर टेंपो खड़ा कर यातायात रोक दिया और मटकी फोड़कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।