श्री करणपुर: श्रीकरणपुर में 14 वर्षीय नाबालिक से छेड़छाड़ व बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला, नाबालिक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
Shree Karanpur, Ganganagar | Mar 22, 2024
श्रीकरणपुर में एक 14 वर्षीय नाबालिक से छेड़छाड़ करने व बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिक पीड़िता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। कीटनाशक पीने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोक्सो संहिता अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।