बरेली: बरेली में सेना भर्ती का बड़ा आयोजन, 12 जिलों के हजारों युवाओं की दौड़ 11 मार्च से शुरू
बरेली मे भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत आर्मी भर्ती 2025-26 को लेकर बरेली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी विभागों को भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए। यह भर्ती 11 मार्च से 23 मार्च 2026 तक जाट रेजीमेंट केंद्र, बरेली में आयोजित होगी। इसमें बरेली समेत बहराइच, बलरामपुर,