निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी को गृह, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज समिति के सभापति के रूप में नियुक्त किया गया
शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी को वर्ष 2026-27 के लिए गृह, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति का सभापति नियुक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर हुई इस नियुक्ति में उन्होंने पूर्व सभापति डॉ. जसवंत सिंह यादव का स्थान लिया है। डॉ. यादव अब समिति क