मुरैना नगर: बड़ोखर AI सेंटर में बदहाली, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, सरकारी पानी निजी घर तक पहुंचा, कार्रवाई के निर्देश
मुरैना शहर के वार्ड-2 बड़ोखर स्थित पशु कृत्रिम गर्भाधान उप केंद्र की हालत बदहाल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि केंद्र में पदस्थ डॉ. एमएल खरे नियमित नहीं आते, जिससे परिसर में गंदगी और अव्यवस्था फैल गई है। अस्पताल की पानी की टंकी से निजी मकान में सप्लाई देने का भी आरोप लगा है।इस मामले पर उप प्रबंधक बीके शर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।