मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई से चोरी हुए टेम्पो के चोरों को पकड़ने और टेम्पो की बरामदगी के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने टेम्पो मालिक के साथ थाना मुजरिया पहुंचकर पुलिस टीम का सम्मान किया। विगत दिनों कोल्हाई से टेम्पो चोरी हो जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था लेकिन कोल्हाई चौकी इंचार्ज अनिल कुमार और उनकी टीम ने बरामदगी की है।