नासरीगंज: नासरीगंज-दाउदनगर मोड़ के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रक जब्त, चालक फरार
अवैध बालू के परिचालन के विरुद्ध अभियान चलाकर नासरीगंज थाना क्षेत्र के नासरीगंज-दाउदनगर मोड़ से अवैध बालू लदा एक ट्रक को स्थानीय पुलिस ने जब्त किया। वही प्रशासन को देख चालक फरार होने में सफल रहा। वाहन को जब्त कर खनन व परिवहन विभाग को लिखित सूचित किया गया।