बंजरिया: सोमवार को आई तेज आंधी के कारण बंजरिया के चैलाहा में भारी क्षति हुई
सोमवार आई तेज आंधी के कारण बंजरिया के चैलाहा में भारी नुकसान हुआ है। बंजरिया वार्ड संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बुधवार बताया कि कोदरवा घाट के पास सेमर का पेड़ राजेश राम व ढोढा राम के आवासीय घर पर गिर गया। जिससे आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गया है। वही कई दुकानों के बाहर लगा शेड का टीना व अस्बेसडस उड़ ज्गया जिस्से दुकानदारों के सामने भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।