बरहेट: करम टोला में सत्संग में गुरु नंद स्वामी ने कहा- ईश्वर भक्ति के बिना जीव सुखी नहीं
करम टोला गांव में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भागलपुर के कुप्पाघाट से पधारे स्वामी गुरुनंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में ईश्वर भक्ति की महिमा बताई तथा लोगों को योग्य गुरु से दिक्षा लेने तथा ईश्वर भक्ति करने का सुझाव दिया । उन्होंने कहा की जीवन में ईश्वर भक्ति के बिना जीव सुखी नहीं रह सकता।