बेलागंज: चातरघाट में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब बरामद
Belaganj, Gaya | Apr 2, 2026 चाकंद थाना क्षेत्र के चातरघाट में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है। छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। हालांकि मौके से कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो सका, लेकिन पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है।