बांका: कृष्णाडीह गांव में 10 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 5, 2026 कृष्णाडीह गांव में एक 10 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया। परिजनों ने रविवार की दोपहर 1:00 बजे से सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार कृष्णाडीह निवासी गौतम कुमार की पुत्री माही कुमारी बाथरूम में थी।इस दौरान एक सांप ने उसे पर में काट लिया।इसके बाद बच्ची को बाराहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया।