मनिया: खोड़ गांव पहुंचे विधायक रोहित बोहरा, अग्निकांड के पीड़ित परिवार को दिलाया भरोसा
Mania, Dholpur | May 27, 2026 गांव खोड़, पंचायत बरेठा में दो दिन पूर्व हुए अग्निकांड में पीड़ित परिवार से मिलने विधायक रोहित बोहरा पहुंचे। आग लगने की घटना में कप्तान सिंह पुत्र रामचरण कुशवाह के घर में रखा अनाज, घरेलू सामान सहित चार भैंस और एक बकरा जलकर नष्ट हो गया था। घटना के बाद परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। विधायक रोहित बोहरा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आर्थिक