पटना ग्रामीण: जेपी पथ स्थित कंगन घाट के पास इनोवा और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, पुलिस का एक जवान भी हुआ घायल
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के जेपी पथ स्थित कंगन घाट के पास तेज रफ्तार से आ रही इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल से ड्यूटी से लौट रहे एक पुलिस जवान भी इसकी चपेट में आ गए और वह भी घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।