झांसी: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत, जिलाधिकारी ने जन मानस से की अपील, कहा- नदी और डैम किनारे ना जाएं
Jhansi, Jhansi | Jul 1, 2025 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उन्होंने ऐसे गांव जो नदी किनारे और पानी के तेज बहाव की स्थिति में प्रभावित होने वाले हैं वहां के ग्राम प्रधान, ग्राम निगरानी समिति, लेखपाल, सचिव सहित अन्य सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है, उन्होंने कहा कि सभी लोग सतर्क रहे।