नदबई: खांगरी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर गोवंश की मौत, गौ सेवकों ने किया प्रदर्शन
नदबई के खांगरी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर गोवंश की मौत के बाद शुक्रवार देर रात गौ सेवकों ने आक्रोश जताया। नाराज गौ सेवकों ने मौके पर एकत्रित होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि, प्रशासन की लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण आए दिन बेसहारा गोवंश हादसों का शिकार हो रहे हैं।