शाहबाद: उमरौली में गरीब मजदूर से मारपीट, गाँव छोड़ने और जान से मारने की धमकी, चार दिन से थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित
टोडरपुर क्षेत्र के उमरौली ग्राम में चुनावी रंजिश का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण परिवेश में न्याय व्यवस्था और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक गरीब मजदूर को चुनावी खुन्नस के चलते मारा पीटा रविवार को शाम 4:00 बजे पीड़ितों ने अपनी दर्द भरी दास्तां बताई।