गुना नगर: कैंट: चाय पत्ती को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, कैंची से हमला, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में चाय की पत्ती कम होने की मामूली बात पर दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आकर बृजेश राठौर ने अपने भाई नितेश पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।