मिर्ज़ापुर: पेहटी के चौराहे पर भीषण जाम लगने से लोग परेशान, एडीएम की गाड़ी भी फंसी, होमगार्ड को करनी पड़ी मशक्कत
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी के चौराहे पर शुक्रवार की शाम 7:30 बजे के करीब भीषण जाम लग जाने से लोग परेशान हो गए। जाम में एडीएम की गाड़ी भी फंसी रही। एडीएम की गाड़ी में मौजूद होमगार्ड द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया गया। इस दौरान चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, और ई-रिक्शा जाम में फंसे रहे।